प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंची महाबोधि मंदिर!

SHARE:

अभिषेक कुमार

गया। अपनी यात्रा के दौरान प्लूरल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुँची। महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के समक्ष माथा टेक कर विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर बिहारी के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि इसी जगह पर महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह वर्ल्ड हेरिटेज साइट जिसे और विकसित करने की जरूरत है। आसपास के जगहों को और विकसित करने की जरूरत है। इंटरनेशनल जगह है यहाँ पर सभी देशों के बौद्ध धर्म के लोग आते हैं जो बौद्ध धर्म को फॉलो करते है जिस पर और काम करने की जरूरत है। उन्होंने महाबोधि मंदिर की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर व्यवस्था बहुत अच्छी है। अब सरकार का काम है कि इसे और कैसे बेहतर किया जाए। उन्होंने जाति जनगणना को लेकर कहा कि जो 30 वर्षों से लालू एवं नीतीश जी की राजनीति है वो जातिगति रही है। पिछले 30 सालों में क्या 2 जातियों का कोई उत्थान हुआ है या फिर उनको ठगा जा रहा है। जाति जनगणना तो होनी ही चाहिए ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें