अररिया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!


अररिया – अररिया पहुँचे नेता प्रतिपक्ष नेता तेजश्वी यादव ने गृहमंत्री अमित साह पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर जिस तरीके से अमित साह ने बोला है उसकी हम घोर निंदा करते हैं। तेजश्वी यादव ने कहा कि बीजेपी और RSS के लोग पहले महात्मा गाँधी और कर्पूरी जी को गाली देते थे अब भीमराव अम्बेडकर को गाली देने का काम कर रहे हैं। जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहीं तेजश्वी यादव ने सीएम नितीश कुमार के प्रगति यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह प्रगति नहीं बल्कि इनकी अलविदा यात्रा है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने अररिया पहुंचे हैं। जहां पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
बाइट – तेजश्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Join us on:

Leave a Comment