आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/ भोजपुर जिले के बिरमपुर गाँव के रहने वाले सुजीत शर्मा ने उत्तर प्रदेश में हुए बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीता है, एफएमए इंडिया 3.0 चैंपियनशिप, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गत 14 दिसंबर को हुए बॉडी बिल्डिंग में जिसमें भोजपुर के बीरमपुर निवासी 28 वर्षीय सुजीत शर्मा ने उत्तर प्रदेश के शाहु खान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है, इन्होंने यह गोल्ड मेडल 70 से 75 किलो भार वर्ग में जीता है, श्री शर्मा ने इसके पहले भी 2023 में हुए मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग में सिल्वर मेडल एवं जुलाई 2024 जुलाई में उत्तर प्रदेश में ही सिल्वर मेडल प्राप्त किया था,
सुजीत शर्मा कोईलवर प्रखड के बीरमपुर गाँव के निवासी है, वे लकड़ी व्यवसायी संजय शर्मा एवं गृहिणी आशा देवी के पुत्र हैं, इन्होंने मैट्रिक, बीरमपुर के रामानंद प्लस 2 हाई स्कूल से 2015 में किया था, मैट्रिक के बाद सुजीत अपने पिता के साथ लकड़ी व्यवसाय में लग गए, 2022 से इन्होंने बॉडी बिल्डिंग की तैयारी शुरू की थी।
फुलाये हुए किशमिश, अंडे ओर प्रोटीन के बल पर बनाया गठीला बदन
सुजीत शर्मा खान पान पर विशेष ध्यान में रखते हैं, वे बताते हैं की अपने सेहत का ध्यान रखने के लिए सुबह में फुलाया गया किशमिश, प्रोटीन, नारियल पानी, 10 उबले अंडे, 250 ग्राम चिकन उबला हुआ लेते है, दोपहर में चावल के साथ ज्यादा मात्रा में दाल का इस्तेमाल करते हैं,रात के खाना में पांच अंडा दूध के साथ वे प्रोटीन गर्म दूध में मिलाकर शिलाजीत लेते हैं, बॉडी बिल्डर सुजीत ने कहा कि शुरू से ही मुझे बॉडी बिल्डर बनने का शौक था, मैं ज्यादातर टीवी पर डब्लूडब्ल्यूई देखा करता था, मैंने 2022 में प्रशिक्षक सूरज बाबा के नेतृत्व में सकड्डी में जिम में प्रैक्टिस शुरू की, आज भी मैं उसी जिम में प्रैक्टिस करता हूं, इस फील्ड में जाने के लिए लोगों को अपने सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।




