रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
कॉमरेड विनोद मिश्र के सपनों का भारत निर्माण के लिए सर्वहारा आंदोलन को सड़क से सदन तक मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेने की है जरूरत।-भूषण सिंह
ऐंकर– मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड भाकपा माले द्वारा दिवंगत राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र के 26 वाँ स्मृति दिवस देवधा में लोकल कमिटी सचिव कॉमरेड रशीद अंसारी के अध्यक्षता में और जयनगर रेल्वे स्टेशन परिसर में रिक्शा-तांगा यूनियन जयनगर के द्वारा संकल्प सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाकपा माले समर्थकों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कॉमरेड मिश्र के क्रान्तिकारी विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
बड़े-बड़े सवाल हमेशा सड़कों की लड़ाइयों से हल होता हैं। यह बात कॉमरेड विनोद मिश्रा ने दिसंबर 1998 में पार्टी की सेंट्रल कमिटी को अपने अंतिम नोट में याद दिलाई थी। उन्होंने युवा कम्युनिस्टों से अपील की थी कि वे चौतरफा पहल करें और उस फासीवादी खतरे के खिलाफ लड़ाई तेज करें, जो तब अपना सिर उठाना शुरू कर चुका था। क्रांतिकारी मार्क्सवाद के लाल झंडे को मजबूती से बुलंद करने वाली एक मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी, ग्रामीण गरीबों का शक्तिशाली आंदोलन, और भगवा साजिश के खिलाफ हर क्षेत्र में पहल – इन तीन प्रमुख चुनौतियों को कॉमरेड विनोद मिश्र ने अपने अंतिम नोट में रेखांकित किया था। आज, जब हम कॉमरेड विनोद मिश्र की 26 वां स्मृति दिवस मना रहे हैं, तो उनकी बातें पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक लगती हैं। मोदी सरकार को सत्ता में आए अब एक दशक से अधिक समय हो चुका है। सरकार के फासीवादी एजेंडे का पर्दाफाश हो चुका है। विभिन्न मोर्चों पर प्रतिरोध भी बढ़ रहा है। कभी-कभी यह प्रतिरोध चुनावों में फासीवादी अभियान को झटका देने में सफल रहा है। कॉमरेड विनोद मिश्र के सपनों का भारत निर्माण के लिए किसान मजदूर गरीब दलित छात्र नौजवान एवं बुद्धिजीवी को संगठित कर जनता के बुनियादी सवालों के साथ साथ संविधान और लोकतंत्र को बचाने एवं स्थापित करने की लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूत करने की संकल्प लेने कि जरुरत है।
सभा को रशीद अंसारी, तस्लीम मुमताज, नजाम, तैयब अंसारी, याक़ूब, जितेंद्र कुमार, मुस्तफा, बेचन साफी, सुरेन्द्र राम, साविर, शौकत, शिवो देवी, रानी देवी, आदिल सहित अन्य दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। अंत में माले कार्यकर्ताओं ने विनोद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राह पर चलने का संकल्प लिया।




