बेगूसराय- घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर बदमाशों ने की हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव की है। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है, रवि कुमार पिछले कई वर्षों से अपने ननिहाल में ही रहता था। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने रवि कुमार को घर से बुला लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।परिजनों ने बताया की घर से कुछ ही दूर पर उसका शव पड़ा हुआ था।
फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंसूरचक थाना पुलिस को दी। मौके पर मंसूरचक थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रवि कुमार की हत्या किस वजह से की गई है। वहीं घटना के संबंध में मुख्यालय DSP रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर मे 18 वर्षीय रवि कुमार नामक लड़के को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। घटनास्थल पर FSL को बुलाया गया है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है ,साथ ही बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष के द्वारा तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में आगे की कानून कारवाई की जा रही है ।
बाईट _ रमेश प्रसाद सिंह, डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment