रिपोर्ट- सुमित कुमार!
70 वीं बीपीएससी परीक्षा की तैयारी पूर्ण , 25 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी , पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बलों को किया गया प्रतिनियुक्त!
-70 वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर मुंगेर के सभी 25 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।सभी केंद्रों पर कुल 10 हजार तीन सौ 37 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर जिले में 25 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 10,337 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे । परीक्षा 12:00 बजे दोपहर से शुरू होगी ।उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 11 बजे के पहले हर हालत में परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए करीब एक सौ दंडाधिकारी और एक सौ के करीब पुलिस अधिकारी और बलों को लगाया गया है।इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग भी की जा चुकी है।परीक्षा केंद्रों के आसपास के रेस्टोरेंट , होटल आदि जगहों पर छापेमारी भी कराई जा रही है।परीक्षा केंद्र के आसपास के सभी फोटो कॉपी आदि की दुकान को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।परीक्षार्थी बिना किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें और अच्छे वातावरण में परीक्षा दें।जिला प्रशासन पूरी कड़ाई और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर तैयार है।
बाइट – अवनीश कुमार सिंह डीएम मुंगेर
वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर जिले में कुल 24 सेंटर पर बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की जा रही है।सभी केंद्रों ,जोनल और सुपर जोनल में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।इसके अतिरिक्त जिस थाना क्षेत्र में सेंटर होगा वहां के थानाप्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे।पुलिस द्वारा ट्रैफिक की भी अलग से व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षार्थियों को असमय आने जाने में कोई परेशानी नहीं हो और वो आराम से अपने सेंटर तक पहुंच पाएं।जिले के जो वरीय अधिकारी हैं वो भी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और स्वक्ष वातावरण में परीक्षा को संपन्न कराएंगे।करीब दो सौ पुलिस बलों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।
बाइट – सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




