:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां लोहिया नगर रेलवे लाइन किनारे बसे महादलित परिवार को घर को उजाड़ने के लिए जिला प्रशासन पहुँची,इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया साथ ही साथ बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला को घंटो तक घेर कर रखा । इस दौरान लोगों ने डीएम के गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया । लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सभी महादलित परिवार रेलवे लाइन किनारे बसे हुए हैं। अचानक जिला प्रशासन खाली कराने आए हैं। इसी से नाराज लोगों ने डीएम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया,हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और लोगों को कंट्रोल करने में जुटी हैं,लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। दरअसल लोहिया नगर रेलवे लाइन स्थित बने महादलित परिवार अवैध रूप से रेलवे के जमीन पर रह रहे थे,तभी जिला प्रशासन के द्वारा 12 दिसंबर को हटाने का आदेश का नोटिस दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग वहां से नहीं हटे आज जिला प्रशासन के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर हटाने के लिए आया तभी लोगों ने डीएम को घेर लिया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है वहीं पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है ।
बाईट- स्थानीय महिला




