सोनी पाण्डेय

दरभंगा। दो दिनों से लगातार रुक रुक हो रही बारिश ने दरभंगा शहर के साथ साथ DMCH अस्पताल की भी सूरत बिगाड़ दी है । दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल DMCH के आपातकालीन सेवा के साथ साथ शिशु विभाग और मेडिसिन विभाग में घुटने भर पानी लगा है जबकि अस्पताल अधीक्षक का कार्यालय झील में तब्दील हो गया है । पानी से दरभंगा मेडिकल कालेज भी अछूता नहीं है। कालेज परिसर में भी घुटनो भर पानी अपना डेरा डाले है । अस्पताल परिसर से पानी निकालने के लिए लगातार कई बड़े बड़े पम्प सेट चलाये जा रहे है ताकि जल्द से जल्द अस्पताल परिसर से पानी निकाला जाए लेकिन एक तरफ पानी निकाला जा रहा है वही ऊपर से लगातार पानी बरसने के कारण समस्या कम नहीं हो रही है ।
अस्पताल में मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीज के परिजन मोहम्मद फ़िरोज़ ने बताया की तीन दिनों से उनके मरीज यहाँ भर्ती है और इसी पानी के बीच आने जाने को मजबूर है उन्होंने बताया की दरभंगा जिला का काफी नाम है लेकिन ऐसे हाल देख कर बहुत दुःख हो रहा है ।
वही गैनिक वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन सोमनाथ राम ने बताया की यहाँ का व्यवस्था ठीक नहीं है चारो तरफ यहाँ अस्पताल में पानी ही पानी है कोई देखने वाला नहीं पानी के कारण बहुत परेशनी हो रही है ।




