कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

आधे घंटे तक वार्ड में रहा अफरा-तफरी का माहौल!
कटिहार सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधक की बड़ी लापरवाही के कारण प्रसव वार्ड में रात में अचानक बिजली के चेंजर बोर्ड में आग लग गई। आग ने बोर्ड में देखते ही देखते काफी विकराल रूप धारण कर लिया । जिससे प्रसव वार्ड के मरीज और परिजनो में काफी अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। आग लगने के बाद मरीज के परिजन अपने मरीज को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी व अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाने लगे। इस दौरान आग लगने से बिजली पूरी तरह बाधित हो गई और पूरा प्रसव वार्ड में अंधेरा छा गया। इसी दौरान वायर में लगी आग से धुआ पूरे प्रसव वार्ड में फैलने के कारण मरीज का दम घुटने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉक्टर डीएन पांडे, डीएस आशा शरण,अस्पताल मैनेजर भावेश कुमार मौके पर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के द्वारा वार्ड में भर्ती मरीजों को आईसीयू वार्ड के बाहर एक-एक कर शिफ्ट किया गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी व बिजली मिस्त्री मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। घटना को लेकर जब सिविल सर्जन से जानकारी लेना चाहा तो वो मीडिया के सवालों से भागते नजर आए और उनके द्वारा कोई भी बात नहीं बताया गया और बिना कुछ कहे वह निकल गए।
परिजन ने बताया कि सुबह से ही चेंबर स्पार्क हो रहा था लेकिन कोई देखने वाला नहीं था और रात में अचानक आग लग गई और अफरा-तफरी का माहौल मच गया
वहीं अस्पताल उपाधीक्षक आशा शरण ने बताया कि आग कैसे लगी इसका कोई कारण का पता नहीं चल रहा है फिलहाल मरीजों को आईसीयू के बाहर बेड पर रखा गया है|




