तेजस्वी यादव के 225 करोड़ खर्च के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथों लिया!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर 225 करोड़ रुपये खर्च होने के सवाल पर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को जवाब चाहिए, तो राज्य की महिलाओं से पूछें कि सशक्तिकरण हुआ है या नहीं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खर्च पर सवाल खड़े किए। 225 करोड़ रुपये खर्च का मुद्दा उठाते हुए तेजस्वी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को महिलाओं से पूछना चाहिए कि उन्हें सशक्त किया गया है या नहीं।

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकायों में 50% आरक्षण मिला। एक से आठ तक शिक्षकों की नियुक्ति और सरकारी नौकरियों में भी 35% आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया गया है।


“महिला सशक्तिकरण के लिए 1 करोड़ 6 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। 1 करोड़ 21 लाख परिवार आत्मनिर्भर बने हैं। जीविका दीदियों को रोजगार देकर हमने महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सोच है कि महिलाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए। बचे हुए कार्यों का फीडबैक लेने के लिए मुख्यमंत्री यात्रा कर रहे हैं।


“जो भी काम बचा है, उसका फीडबैक लेने और नई योजनाएं बनाने के लिए यात्रा हो रही है। लेकिन विपक्ष के नेताओं को इससे पेट और सिर में दर्द हो रहा है। 2025 में जनता इसका इलाज कर देगी।”

मंत्री श्रवण कुमार के इस बयान से यह साफ हो गया है कि महिला सशक्तिकरण पर सरकार किसी भी सवाल का मजबूती से जवाब देने के लिए तैयार है।

Join us on:

Leave a Comment