एक दिन पूर्व में हुए हत्या का फतुहा पुलिस ने 24 घंटे में किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार!

SHARE:

:-अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(पटना ग्रामीण /फतुहा): इस वक्त फतुहा से जुड़ी खबर आ रही है जहाँ एक दिन पूर्व में एक व्यक्ति की विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसका कि पटना पुलिस ने मात्र 24 घंटे में उद्भेदन कर लिया है। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू काॅपरेटिव कालोनी का है।

2 नामजद अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-डीएसपी
सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फतुहा डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से 3 व्यक्तियों को नामजद एवं 4-5 अज्ञात लोगो के विरूद्ध एक आवेदन दिया गया था। प्राप्त आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्त अभिनव यादव और सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही एक अन्य नामजद अभियुक्त टाइगर यादव जो घटना के दिन से ही फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

आइए जानते हैं क्या है पुरा मामला
एक दिन पूर्व उनके साले के बेटे प्रिंस को कुछ लोगों से विवाद हुआ था और इसी विवाद में रवि उर्फ मंजीत यादव आवेश में आकर उनलोगों के घर पर गए थे और वहीं उनकी कहासुनी भी हुई थी। लौटने के दरमियान ही उनके घर पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों द्वारा उनको गोली मार दी गई थी और ये वही लोग थे जिनसे उनके साले के बेटे का झगड़ा हुआ था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें