लखीसराय- जदयू का कार्यकर्त्ता सम्मेलन, ललन सिंह, शीला मंडल, श्रवण कुमार समेत कई दिग्गजो का जुटान!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। शहर के केआरके मैदान में जिला जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,मंत्री श्रवण कुमार,मंत्री शीला मंडल के अलावा कई पूर्व मंत्री , वर्तमान विधायक के साथ साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Vo1 – कार्यक्रम में संबोधन के दौरान परिवहन मंत्र शीला मंडल ने कहा कि कल तक बिहार में सड़के की क्या हाल थी आज सड़के चका चक है । महिलाएं शाम होते ही लालटेन खोजने लगती थीं लालटेन का शीशा साफ करते हुए हाथ भी कालिख हो जाता था आज अब वो हाल नहीं है स्विच ऑन करते ही बिजली आ जाती है। यही तो क्रांति है। महिलाओं के उत्थान के लिय काफी काम हुआ । नीतीश कुमार ने नया बिहार बनाया जहां महिलाओं का काफी उत्थान हुआ।
बाइट -शीला मंडल, परिवहन मंत्री।
Vo 2- वहीं अपने संबोधन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वर्ष 2025 से पहले हम 12 लाख लोगों को नौकरी और 25 लाख लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे । यह सरकार सब लोगों को जोड़ कर चलने वाली सरकार है। कार्यकर्ताओं से नारा भी लगवाया 2025 फिर से नीतीश ।
बाइट -श्रवण कुमार ,ग्रामीण विकास मंत्री।
Vo 3- वहीं मंच से संबोधित करते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से सबसे पहले बड़ी संख्या में आए लोगों का अभिवादन किया । ललन सिंह ने कहा कि 90 से 2005 तक बिहार बदहाल था नीतीश कुमार ने बिहार को बदल कर दिखाया । बिहार में कानून का राज स्थापित किया । बिहार का बजट अब 2 लाख 72 हजार करोड़ रुपया है । पहले कोई कानू व्यवस्था नहीं था आतंकियों का राज था । नीतीश कुमार ने भय मुक्त बिहार बनाने का काम किया । नीतीश कुमार का नारा न्याय के साथ विकास । अपने भाषण में अतिपिछड़ा कार्ड खेलते हुए उन्होंने कहा कि । अतिपिछड़ों को अब सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है । इस सम्मान को दिलाने में नितीश कुमार ने काफी महत्वपूर्ण काम किया । साथ ही अपने भाषण में किसी का नाम लिय बैगर कहा की कुछ लोग साजिश कर रहे है अतिपिछड़ा वर्ग अलग अलग टुकड़ों में बंट जाए। पर अतिपिछड़ा वर्ग का विश्वाश आज भी नीतीश कुमार में है अतिपिछड़ा वर्ग से आग्रह और विनीत करना चाहेंगे। इस दौरान लालू राबड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

बाइट – राजीव रंजन सिंह ललन,केंद्रीय मंत्री।

Join us on:

Leave a Comment