मंगल पांडेय ने दी अररिया और किशनगंज जिले को करोड़ों के योजनाओं की सौगात!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार के स्वास्थ्य और कृषि मंत्री मंगल पांडे ने अररिया के सदर अस्पताल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अररिया और किशनगंज जिले को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। मंत्री मंगल पांडे ने अररिया जिले में 28 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें अररिया और फारबिसगंज में मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन का उद्घाटन और अररिया में 14 तथा किशनगंज में 8 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार के विकास और प्रगति को बनाए रखने के लिए जनता को सही नेतृत्व का चयन करना होगा। उन्होंने कहा, “जिन सांसद और विधायकों को आप मंच पर देख रहे हैं, आगे भी इन्हीं को बिठाना है, नहीं तो बिहार का पुराना दिन लौट आएगा।”

बाइट:
मंगल पांडे, स्वास्थ्य और कृषि मंत्री, बिहार सरकार: “अररिया और किशनगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।”

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

Join us on:

Leave a Comment