धीरज शर्मा भागलपुर

ललमटिया ओपी पुलिस व एएलटीएफ टीम के द्वारा ओपी क्षेत्र के पासी टोला मोहल्ले में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया| वही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया| मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पासी टोला मोहल्ले में अवैध देसी शराब निर्माण कर बिक्री की जा रही है |उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर सुनील चौधरी और प्रदीप चौधरी के घर से 5-5 लीटर निर्मित देसी शराब बरामद किया गया| वहीं पुलिस ने मौके से शराब कारोबारी सुनील चौधरी को भी धर दबोचा| जबकि प्रदीप चौधरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा| मामले पर ललमटिया ओपी प्रभारी मिथिलेश कुमार ने कहा कि दोनों शराब कारोबारी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है| वही गिरफ्तार शराब कारोबारी सुनील चौधरी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




