धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना अंतर्गत हरनथ पंचायत के मोढ़ार गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| जहां एक दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी और छह माह के बेटे को धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया| मृतक की पहचान रूपा कुमारी उम्र 22 वर्ष एवं बिट्टू कुमार उम्र 6 माह के रूप में हुई है |
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब चार बजे पति सुनील हरिजन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और छह माह के बेटे को गला रेतकर हत्या कर दिया| इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया|
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजकर दिया| इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है| वहीं मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है|
मृतका के भाई ने कहा कि आरोपी पति मकान बनाने के लिये एक लाख रुपया और एक बाइक की मांग कर रहा था|
वहीं आरोपी पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ज्यादा मायके में रहती थी. जिसके कारण उसे शक था कि उसका मायके में किसी के साथ नायजाज सबंध था|
आरोपी पहले से ही 3 शादी कर चुका था और चौथा शादी 4 साल पूर्व बांका जिले के समुखिया मोड़ निवासी योगेंद्र दास दास के पुत्री रूपा कुमारी से हुई थी|




