बीपीएससी टॉपर उज्जवल कुमार वैशाली जिले में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर तैनात!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे को देखकर वर्दी पहनने का जगी थी जिज्ञासा तीसरे प्रयास में बने बीपीएससी टॉपर

बिहार लोक सेवा आयोग के 69 वी संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस परीक्षा में 470 कैंडिडेंटों ने सफलता हासिल की है। सफल कैंडिडेट में सीतामढ़ी जिले के उज्जवल कुमार ने टॉप रैंक हासिल किया है। उज्जवल कुमार ने अपने गांव शहर ही नहीं बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है। उज्जवल फिलहाल वैशाली जिले में गोरौल प्रखंड में कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित है। बिहार लोक सेवा आयोग के 69वी संयुक्त परीक्षा में वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में पदस्थापित उज्जवल कुमार उपकार ने प्रथम रैंक हासिल किया है। उज्ज्वल ने बताया कि बीएससी परीक्षा में प्रथम रैंक आने का पहले तो विश्वास ही नहीं हो रहा था। उज्ज्वल ने बताया कि परीक्षा को लेकर वह काफी परिश्रम कर रहे थे। बताया कि इंजीनियरिंग के नौकरी छोड़ने के बाद घर के सदस्य एवं आसपास के लोग एवं रिश्तेदारों ने उज्जवल के माता-पिता को ताना दिया करते थे। की लड़का इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर कुछ नहीं कर पाएगा उज्ज्वल ने बताया कि बीएससी के 10 सालों के इतिहास में पहली बार कोई हिंदी मीडियम से टॉपर बना है। पुलिस डिपार्टमेंट के चुने के बारे में उज्ज्वल ने बताया कि बिहार के तेज तरह आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे जिस समय पटना के सिटी एसपी हुआ करते थे इस समय उज्जवल पटना में रहकर पढ़ाई करने के दौरान उनके वर्दी को देखकर उसे भी वर्दी पहनने का शौक चढ़ा था। तभी से वह अपनी लक्ष्य को पाने के लिए जीतोडमेहनत करना शुरू कर दिया था। तीसरी बार में उज्ज्वल ने यह उपलब्धि हासिल की है। उज्जवल के पिता एक प्राइवेट शिक्षक है वही मां आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका है। उज्जवल दो भाई बहनों में बड़ा है। उज्जवल के सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल कायम हो गया है। बताया गया है की उज्जवल की बहन भी बीएससी शिक्षिका है।

Join us on:

Leave a Comment