अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को कुचला, घटनास्थल पर हुई दोनों की मौत।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

अज्ञात चार चक्का वाहन चालक ने एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को कुचला। घटनास्थल पर हुई दोनों की मौत। पुलिस जुटी जांच में।

एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां जलई थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के समीप NH17 तेज रफ्तार चार चक्का अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक पर सवार दो ब्यक्ति को कुचल कर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बारे में स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। जिसके बाद जलई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज मृतक युवक की पहचान करने में जुट गई है।
आपको बता दे आज सुबह मंगलवार को अत्यधिक कुहासा होने के कारण अज्ञात वाहन चालक बाइक चालक को नहीं देख सका और बाइक चालक को कुचलकर फरार हो गया। जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक दोनों के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- जलई थाना का चौकीदार मनोज कुमार सिंह।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें