महाराष्ट्र के चुनाव, बिहार के उपचुनाव में डबल इंजन सरकार को मिला जनादेश- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

  • पीएम मोदी ,सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए 2025 में भी सफलता दोहरायेगा

पटना । उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा
कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव और बिहार विधान सभा की चार सीटों पर उपचुनाव में एनडीए की शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के बढते विश्वास की विजय है। दोनों राज्यों ने डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है और विपक्ष के फर्जी नरेटिव को नकार दिया है।
श्री चौधरी ने कहा कि बिहार के उपचुनाव में एनडीए ने लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 4-0 से हरा कर उनके अहंकार का गुब्बारा फुस्स कर दिया। ये परिणाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल की जीत है। 2025 के चुनाव में भी यह परिणाम दोहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड के जरिये पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी, शौचालय बनवाये, पक्के मकान दिए, उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिये और राज्य के 1 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। इस सबका सकारात्मक असर हुआ।

Join us on:

Leave a Comment