उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने देखी फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कहा, ‘सही घटनाओं का चित्रण’!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

*स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया

पटना, 23 नवंबर। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज फ़िल्म ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पटना के सिनेमा हॉल पहुँचे।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस फिल्म को देखने के बाद कहा कि इस फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि फ़िल्म में पूरी सच्चाई दिखाई गई है कि किस तरह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फँसाने का काम किया गया था।

फ़िल्म के सभी पात्रों को धन्यवाद देते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म से सच्चाई देश के सामने आएगा। जनता के बीच जो भ्रम फैलाने का काम किया गया था, वह बेनकाब होगा।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ किसी तरह सत्ता चाहती है और तुष्टिकरण की राजनीति करना जानती है। उन्होंने कहा कि आज अगर देश में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनती है तो इसका कारण कांग्रेस की नीति है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण कर देश के लोगों को भी लड़ाने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म सही घटनाओं का चित्रण है।

इस स्पेशल स्क्रीनिंग को संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने भी देखा और फिल्म की जमकर तारीफ की।

Join us on:

Leave a Comment