मनमानी – सदर अस्पताल का सीएस कार्यालय बना बाइक स्टैंड!

SHARE:

रिपोर्ट- आशीष कुमार

हर दिन दर्जनों वाहन होती है पार्किंग : स्टैंड रहने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी करते हैं मनमानी

बिहारशरीफ : सदर अस्पताल का सीएस कार्यालय इन दिनों बाइक स्टैंड बना हुआ है। हर दिन बरामदा में दर्जनों वाहन पार्किंग की जाती है। परिसर में स्टैंड होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी मनमानी कर रहे हैं। कई कर्मियों का कहना है कि चोरी की डर से बाइक को यहां लगाते हैं। यहां तक की खड़ी बाइक से पेट्रोल तक निकाल लिया जाता है। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि बरामदा में इस तरह से बाइक पार्क करना गलत है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को वहां से बाइक हटाकर तय स्टैंड में लगाने का आदेश दिया है।
कार्यालय के पास गत कुछ माह से गार्ड की तैनाती हटा दी गयी है। गार्ड वहां पर बरामदा में बाइक लगाने से मना करते थे। उनके हटने से स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी बढ़ गयी है। हर दिन सीएस व अन्य अधिकारी यहां से गुजरते हैं। मगर इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। बरामदा के दूसरे ओर दवाओं से भरा कार्टन रखा हुआ है।

100 से अधिक गार्ड की तैनाती

अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए 100 से अधिक गार्ड की तैनाती है। इस पर करीब हर माह सात लाख रुपए खर्च होते हैं। बावजूद आए दिन सदर अस्पताल परिसर में डॉक्टरों से मारपीट, बाइक की चोरी जैसे वाक्या होते रहते हैं। हद तो यह कि नो पार्किंग जोन में भी वाहन लगाए जाते हैं। जिसे हटवाने की जहमत गार्ड नहीं उठाते हैं। यही कारण है कि सीएस बरामदा के अलावा एसएनसीयू और इमरजेंसी वार्ड के पास भी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। गार्ड एक जगह बैठकर गप्पे लड़ाते रहते हैं। मगर वे अपनी जवाबदेही सही से नहीं निभा रहे हैं। इससे इलाज कराने आने वालों को अक्सर परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों की सुविधा के लिए सीएस कार्यालय के बाहर और पूछताछ काउंटर के पास बाइक लगाने के लिए पार्किंग बनायी गयी है। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने कहा कि आए दिन वहां पर बाइक लगाने से स्वास्थ्यकर्मियों को मना किया जाता है। मगर कुछ दिन बाद फिर से लोग बाइक लगाने लगते हैं। गार्ड की तैनाती कर वहां की सुरक्षा की जाएगी। ताकि वहां कोई बाइक न लगा सके।

Join us on:

Leave a Comment