खेल के रंगों में रंग रहा नालंदा : आरपीएस स्कूल के पांच क्रिकेटर बेगूसराय के मैच में होंगे शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट- आशीष कुमार

बिहारशरीफ : जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता अंडर-17 क्रिकेट में आरपीएस स्कूल के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों – अनीश कुमार, अंकित राज, हर्षित, हर्ष मुन्ना राज और राजवीर का चयन बेगूसराय में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में खेल शिक्षक यशपाल सिंह ने टीम को विदाई दी और विजय बाबा ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, आर के दुबे, विष्णु सर और रोहित सर ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। आरपीएस स्कूल के निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी समान महत्व दिया जाता है। इन छात्रों का चयन हमारे लिए गर्व की बात है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ये छात्र बेगूसराय में होने वाली प्रतियोगिता में नालंदा का नाम रोशन करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक छात्र अपनी प्रतिभा को निखार सके, चाहे वह खेल का क्षेत्र हो या शैक्षणिक।

Join us on:

Leave a Comment