रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
तुर्की स्थित आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के सत्र 24 25 के नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को ओरियंटेशन व्हाइट कोर्ट का आयोजन किया गया इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कॉलेज के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्थान है यहां योग्य शिक्षक और चिकित्सक शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्होंने नए बच्चों से अच्छे चिकित्सक बनने का सलाह दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन मेडिकल काउंसिल के सदस्य डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि आरडीजे एम मेडिकल कॉलेज एक अच्छा चिकित्सा महाविद्यालय है जहां सभी विषयों में योग्य शिक्षक अपना सेवा दे रहे हैं कुछ ही समय में यहां मेडिकल के स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होगी उन्होंने कहा कि आप अभिभावकों ने इस कॉलेज में अपने बच्चों का जो नामांकन कराया है इसके लिए हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक डॉ मनोज कुमार ने कहा कि इस संस्थान की नीव भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने डाली थी उनका जो इस संस्था के प्रति सपना था उसको हम लोग पूरा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का यह चौथा सत्र है 600 छात्र-छात्रा विभिन्न प्रदेशों के इस चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्ज डॉक्टर अरुण कुमार ने शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला कॉलेज के शैक्षणिक निदेशक डॉ उदय कुमार ने प्रथम वर्ष में होने वाले पढ़ाई के विषय में छात्रों को जानकारी दी इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार विभाग अध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार डॉ रीता चौधरी डॉ रोहित कुमार सिंह डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह डॉक्टर एनके सिंह डॉ अभिषेक डॉ प्राची प्रिया डॉ नेहा डॉ विकास रंजन डॉ अनामिका डॉक्टर आस्था डॉ अर्चना डा मिताली डॉ अरुण कुमार पांडे डॉ साधना सिंह डॉक्टर कमलेश तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन छात्र अरुणोदय एवं छात्र अनामिका ने किया नव नामांकित छात्रों को महर्षि चरक का चरक शपथ पत्र से शपथ भी दिलाया गया




