लखीसराय – पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली सुग्गी कोड़ा उर्फ सोनिया कोड़ा गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय को बड़ी कामयाबी मिली है। चानन पुलिस ने गुप्त सूचना पर एसएसबी एवं एसटीएफ के सहयोग से चानन थाना क्षेत्र के कानिमोह जंगल से हार्डकोर नक्सली सुग्गी कोड़ा उर्फ सोनिया कोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर जिले के चानन थाना में कुल दो मामले दर्ज हैं।‌ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर राजघाट कोल,कानिमोह,शीतलाकोड़ासी के जंगली इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कानिमोह जंगल से सुग्गी कोड़ा उर्फ सोनिया कोड़ा को गिरफ्तार किया। उन्होने बताया कि सुग्गी कोड़ा पर दो मामले दर्ज हैं। जिसमें धनबाद -पटना इंटरसिटी पर फायरिंग कर हथियार लूटने एवं सुरक्षा बलो पर फायरिंग शामिल है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुग्गी कोड़ा इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा एवं अरबिंद यादव का सहयोगी है। और फिलाहाल पुलिस से बचने के लिए बाहर काम करता था। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

बाइट- अजय कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment