वैशाली- सायकिल सवार वृद्ध को बेलगाम ट्रक ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा चौक के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग बेलकुंडा चौक के निकट आगजनीकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम हटवाया आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक सड़क को जाम रखा था। मृतक व्यक्ति की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर मिल्की गांव निवासी स्वर्गीय जंगी साहनी के 80 वर्षीय पुत्र भगवान लाल साहनी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपने घर से साइकिल सवार होकर बेलकुंडा चौक पर चाय पीने जा रहा था। तभी हाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। जिस व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। व्यक्ति की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment