छठ घाट की सफाई देखने गये बुजुर्ग की डूबने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण गांव में बच्चों के द्वारा घाट की साफ सफाई करने के बाद देखने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की गंगा नदी के गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान लवापुर नारायण गांव निवासी 50 वर्षीय प्रमोद कुमार राय बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों द्वारा छठ घाट की साफ सफाई करने के बाद उसे देखने प्रमोद कुमार राय का पैर फिसल गया जिसके कारण वह गंगा नदी के गहरे पानी स्थानीय लोगों द्वारा जब तक पानी से बाहर निकाल गया। तब तक प्रमोद कुमार राय की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना महनार थाना के पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो पुत्र हैं। व्यक्ति की मौत हो जाने से घर में छठ पूजा का माहौल मातम में बदल गया है। व्यक्ति की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment