रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
– मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारी चौक पर संचालित पान सह जेनरल स्टोर्स के दुकान में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गैवीपुर गांव का रहनेवाला दुकानदार महेश भंडारी ने बताया कि, दुकान में करीब पांच लाख का सामान था। फ्रीज, ठंडा पेय पदार्थ, गुटखा, पान मसाला, तेल, साबुन सब कुछ जलकर खाक हो गया। उधर, घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने भंडारी चौक के निकट बेनीपट्टी-हरलाखी मुख्य पथ को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था की, घटना की सूचना देने के लिए बेनीपट्टी थाना को कई बार फोन किये, लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, सुबह-सुबह सड़क जाम होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर, छठ पर्व को लेकर खरीदारी करने निकले लोग खासे परेशान होते दिखे। उधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना के अपर थानेदार कन्दन बासुकी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराया। बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार ने बताया की, जांच कर असामाजिक तत्वों को शिनाख्त की जा रही है।




