मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहार सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई, इनमें मुख्यतः कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग, वन प्रमंडल, आपूर्ति विभाग, लघु जल संसाधन एवं पंचायती राज विभाग आदि की विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं की अधतन स्थिति की जानकारी ली गई।

साथ ही संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल आरा एवं अन्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment