छठव्रती महिलाओं में बांटी गई साड़ी : सूर्य उपासना के पर्व पर आपस में सहयोग करना चाहिए!

SHARE:

शुभम सिन्हा
आरा

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बड़हरा विधानसभा के बबुरा गांव अंतर्गत बड़ी दुर्गा मां के प्रांगण में समाजसेवी सह जदयू नेता छोटू सिंह के द्वारा छठव्रती सैकड़ों महिलाओं के बीच मंगलवार को साड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि नेक, निष्ठा व आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों को साड़ी उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है।

वहीं इस दौरान समाजसेवी छोटू सिंह ने कहा कि लोक आस्था के पर्व छठ मइया का महिमा अपरंपार है। सूर्य उपासना का यह पर्व लोगों को शांति, निरोग व समृद्धि प्रदान करती है। इसमें हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। लोग हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएं। महापर्व छठ गंगा-जमुनी तहजीब का सबसे बड़ा मिसाल है। इस महापर्व में छठ व्रतियों के बीच सहयोग करते रहूंगा।

Join us on:

Leave a Comment