सड़क सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट और हेलमेट की सघन जांच जरूरी – उप विकास आयुक्त!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं हिट एण्ड रन की मासिक बैठक। उप विकास आयुक्त, भोजपुर की अध्यक्षता में किया गया।इस बैठक में सिविल सर्जन, शिक्षा पदाधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी उपा० यातायात, सदर आरा , कार्य० अभि०, शाहाबाद पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य, एन एच०ए०आई सहा० निदेशक,खनन , मोटरयान निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

सडक सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न एजेन्डा पर विस्तृत चर्चा और उप विकास आयुक्त महोदय के द्वार निर्देशों किया गया उन्होंने कहा कि अभियांत्रिकी तंत्र को मजबूत करना सड़क दुर्घटना का एक प्रमुख कारण सड़क अभियांत्रिकी की समुचित व्यवस्था नहीं होना है। यथा रिफ्लेक्टींग टेप, कैमरा इंस्टालेशन, साईनेज का प्रयोग, जेब्रा क्रासिंग को पेंट करवाना, सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाना, ब्लैक स्पॉट के पास समुचित लाईट की व्यवस्था, आवश्यक स्थानों पर सोलर ब्लीकिंग लाईट आदि का प्रबंधन किया जाना चाहिए।
जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम पूरे साल चलने की जरूरत है इस कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना और अंततः सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को कम करना है। जागरूकता कार्यक्रम को स्कूल/कॉलेज के स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
हिट एण्ड रन इस स्कीम के तहत जो सरकार के द्वारा तय की गई मुआवजा की राशि मृतक की स्थिति में 2.00 लाख एवं गंभीर रूप से घायल की स्थिति में 50.000/- (पच्चास हजार) रुपये मोटरयान अधिनियम की धारा-161 के तहत निर्धारित हो उसका कार्य में गति लाए ।

आरा नगर की शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर यातायात जाम की समस्या/दुर्घटना से निजात दिलाने के लिए इस टीम को ठोस कदम उठाए क्यों की प्रायः जिले के प्रमुख शहर/बाजारों में वाहनों के सुचारू संचालन न होने के वजह से जाम की समस्या रहती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे निजात हेतु उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।
जिले के प्रतीक पेट्रोल पम्पों पर
प्रदुषण जाँच केन्द्रों की व्यवस्था हो
संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जिले के प्रदुषण जाँच केन्द्रों के मानक की नियमित रूप से जाँच की जानी चाहिए। साथ ही प्रत्येक पेट्रोल पम्पों के पास प्रदुषण जाँच केन्द्र स्थापित करवाने हेतु उचित कदम उठाया जाना चाहिए। जिले के सड़क दुर्घटना के लिए आपातकालीन चिकित्सा योजना बनी चाहिए जिससे जिले में होने वाली दुर्घटना के समय चिकित्सा के अभाव में मृत्यु की संभावना घट जाती है। इस निमित्त दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों एवं सड़क किनारे जगह-जगह पर नजदीक के चिकित्सालय का नम्बर आपातकालीन स्थिति के लिए लिखे होने चाहिए।
सड़क सुरक्षा से संबंधित खबरों का प्रकाशन और प्रचार प्रसार पर विभाग कार्य करे ,समाचार पत्रों एवं लोकल न्यूज चैनल के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित खबरों का प्रकाशन किया जाना चाहिए। समय-समय पर लोकल न्यूज चैनल के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित अपिल कर आम जनों को जागरूक किया जाना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment