रिपोर्टर : शुभम सिन्हा
भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सभी उम्मीदवार अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंच कर उनसे जनसंपर्क कर रहे है। इस बार एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व विधायक सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत मैदान में है। विशाल प्रशांत लगातार तरारी की जनता से जनसंपर्क अभियान में जुट हुए है। जिसे लेकर विशाल प्रशांत ने बुधवार को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया है। विशाल प्रतिदिन गांव-गांव में घूम-घूम कर लोगों के बीच पहुंच रहे है साथ ही लोगों से आशीर्वाद मांग रहे है।
वहीं जनसंपर्क के दौरान विशाल प्रशांत ने कहा कि अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने और उनके विकास की लकीर को आगे ले जाने को लेकर लोगों के बीच जा रहा हूं। पिछले 9 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में कोई भी काम नहीं हो पाया है। यहां की जनता अब स्थानीय सांसद से हिसाब मांग रही है। हरगांव में कई समस्याएं मुंह बाए खड़ी है। वहीं अगर जनता आशीर्वाद देकर चुनाव जीताती है दो तरारी को एक आदर्श तरारी के रूप में विकसित करने का काम करेंगे और यहां लड़ाई 9 साल बनाम एक साल की है और 1 साल में ही वह ऐसा विकास करेंगे कि लोग देखते रह जाएंगे।
वहीं उन्होंने बिजली की समस्या को लेकर भी कहा है। अगर मैं जीतता हूं तो यहां की जनता के लिए एक सीमित यूनिट पर बात करूंगा ताकि उनको राहत मिले। वहीं आपको बता दें कि इस उपचुनाव को लेकर 14 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। वहीं नाम वापसी का आज 30 अक्टूबर अंतिम दिन है। एक तरफ जहां एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व विधायक सुनील पांडे के पुत्र विशाल प्रशांत मैदान में है। महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर राजू यादव चुनावी मैदान में है। जनसुरज के प्रत्याशी के तौर पर किरण सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं।




