लक्ष्मी पूजा, काली पूजा, छठ पर्व, भैया दूज व गोवर्धन पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दीपावली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा, लोक आस्था का महापर्व छठ, भैया दूज, गोवर्धन पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे व सोहार्द पूर्ण मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श और निर्देश दिया जा रहा है। जिले के बासोपट्टी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित किया। वही रहिका थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार एवं बीडीओ निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से करते हुए बताया कि लक्ष्मी पूजा, दीपावली, काली पूजा, भैया दूज, लोक आस्था का महापर्व छठ और गोवर्धन पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों को बिस्तर से बताया। बैठक मे प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थें। लक्ष्मी पूजा , दीपा वली, काली पूजा, भैया दूज, लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व एवं गोवर्धन पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कहा आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के माहौल में पूजा व पर्व मनाया जाय। किसी प्रकार का हुड़दंग न मचाएं, डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप लोगों का सहयोग प्रशासन को अपेक्षित है। साथ ही पूजा में विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने आगे अपील करते हुए कहा कि शांति समिति के बैठक में आए प्रखंड एवं पंचायत से सभी जनप्रतिनिधि व अलग अलग गांवों के गणमान्य लोगों प्रशासन के सहयोगी है। आप सभु लोग लक्ष्मी पूजा दीपावली काली पूजा भैया दूज लोक आस्था का महापर्व छठ व गोवर्धन पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए एवं उन्होंने आगे कहा कि पूजा के दौरान पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा एवं डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध हैं। प्रशासन के द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व को मनाने की अपील किया। आगामी पर्व एवं पूजा के मौके पर पुलिस प्रशासन की तैनाती व पैनी नजर रहेगी वहीं पुजा पंडाल में सी सी टी भी लगाने का आदेश दिया गया है। सभी पूजा पंडालों में दो चार बाल्टी में बालू भरकर पंडाल में रखा जाए जिस से आगजनी से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की पूजा समिति किसी प्रकार का बार बालाओं का नृत्य नहीं करवाएंगे। ऐसा करने वाले पूजा कमिटी के विरुद्ध कारवाई होगी। इस दौरान उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुडदंग मचाने वालो पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में हर साल की भाती इस साल भी शांति पूर्ण सौहार्द वातावरण से मनाया जाएगा।प्रशासन को हम लोग सहयोग करेंगे। इस मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य 23 उमर अंसारी,ककरौल दक्षिणी मुखिया सनाल्लाह खान,नीतेश यादव,चंद्र किशोर मंडल,मनोज कुमार सिंह,रियासत अली कल्लू, विशाल यादव वार्ड पार्षद,भरत पंडित पूर्व मुखिया वसौली, रविशंकर कुमार सिंह, रामपुकार रंगीला,कुंदन सरपंच सतलखा,शंकर कुमार कामत,धीरज कुमार,पप्पू साह,गोपी रमन झा,पवन सहनी, जग्गू यादव,रामभजन मंडल,संजीव कुमार यादव सरपंच काकरौल दक्षिनी,कृष्ण कुमार, प्रभु जी झा,मो सकुर, राहुल मंडल,रमेश कुमार,अनिल कुमार सिंह के साथ अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment