ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के सामने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक प्रखंड कमिटी रहिका के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने आयोजित किया गया। धरना स्थल पर कामरेड गुड्डू मंडल के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमिटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा ने कहा कि आज भारत सरकार एवं बिहार सरकार दलित महादलित एवं अन्य वर्ग के कमजोर गरीबों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास कर रहा है। बिहार सरकार द्वारा संविधान में दर्ज गरीबों के लिए 5 डिसमिल जमीन देने का जो वादा इन्होंने किया है, आज उससे बिहार सरकार पीछे भाग रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कहा जा रहा है कि भूमिहीन के लिए जमीन के बदले जमीन न देकर₹60000 देने का प्रावधान किया गया है। उनका ये कहना मजाक जैसा लगता है। बिहार सरकार द्वारा अभी जो प्रीपेड मीटर लगाने का फैसला लिया गया है। उसको अविलंब बंद किया जाए। क्योंकि इन मीटर को लगाने से गरीबों का शोषण करने का प्रयास किया जा रहा है। वही उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू है, लेकिन बिहार में ये योजना लागू नहीं है। इससे किसानों को बहुत बड़ा छती , घाटा व नुकसान हो रहा है। पार्टी सरकार से मांग करती है कि अन्य राज्यों के तरह बिहार में भी इसको लागू किया जाए सभा को संबोधित करते हुए
जिला संयोजक कामरेड बेचन राम ने कहा कि रहिका प्रखंड के हर पंचायत में जो भूमिहीन परिवार है उन सभी को सरकार द्वारा अपना वादा निभाते हुए 5 डिसमिल जमीन गरीब दलित महादलित हर तबके के कमजोर वर्ग के लोगों को मुहैया कराया जाए। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को बंद किया जाए। दाखिल खारिज परिमार्जन प्रधानमंत्री आवास में रुपया लेना बंद किया जाए। मनरेगा से संबंधित जॉब कार्ड जिस मजदूरों का नहीं बना है, उन सभी का जॉब कार्ड बिना देर किए बनाया जाए और 200 दिन का बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। साथ ही ₹600 दैनिक मजदूरी देना सुनिश्चित किया जाए। कमर तोड रही महंगाई पर रोक लगाया जाए। वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन₹1000 किया जाए। सभा को संबोधित संतोष शाह ,पंचू पासवान, सोनधारी राम , आशेश्वर पासवान, शीला देवी, अखिलेश झा ,अमित शाह, मोहम्मद गुलाब ,मोहम्मद जहुर ,हस्बुल खातून ,पारो देवी ,जोगी राम, शबाना खातून ने संबोधित किया। इस मौके पर सैकड़ो के संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment