आलू एवं सब्जी उत्पादन से किसानों की आमदनी होगी दोगुनी:-मंगल पांडेय!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में किसान भाइयों को मिल रहा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ
देश में सब्जी की खेती में बिहार का चौथा स्थान
कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कृषि भवन, मीठापुर में जिला के चार कृषकों को रबी मौसम के लिए ब्रोकली, शिमला मिर्च, टमाटर, फूलगोभी एवं बंदागोभी के हाईब्रिड सब्जी के बिचड़े का सांकेतिक वितरण कर आलू एवं सब्जी महाभियान, 2024 के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत की मौके पर कृषि विभाग के सचिव श्री संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ किसान भाइयों को मिल रहा है। आज आलू एवं सब्जी महाभियान में राज्य के विभिन्न 14 जिलों से आए हुए सभी किसान भाइयों को इस कार्यशाला में उत्पादन बढ़ोत्तरी के लिए विभिन्न आयामों की जानकारी उन्हें लाभान्वित करेगा।
बाइट:-मंगल पांडे
कृषि मंत्री
बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment