सुपौल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल :- कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के तत्वाधान में आज दिनांक- 28.10.2024 को स्थानीय गांधी मैदान सुपौल में कौशल कुमार जिलाधिकारी सुपौल, शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक सुपौल, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, इन्द्रवीर कुमार, अनुमंडलाधिकारी सुपौल द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय युवा उत्सव, 2024 के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया गया।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आज 15 – 35 आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा शास्त्रीय गायन, लोकगीत ,शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत एवं वक्तृता (भाषण)में प्रदर्शन किया गया।
वही कल दिनांक 29.10.2024 को समुह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, लघु नाटक, चित्रकला, कविता, कहानी लेखन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित अभ्यर्थी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस अवसर पर सुपौल शहर के गणमान्य व्यक्ति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment