रिपोर्ट – अमित कुमार!
सांसद पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, की सुरक्षा बधाई जाने की मांग
पटना से बड़ी खबर, जहां सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के बाद अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के गृह विभाग और केंद्रीय गृह मंत्रालय इस मामले में निष्क्रियता दिखा रहे हैं।
सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा में वृद्धि की अपील की है। यादव ने उल्लेख किया कि उन्होंने 2015 में वाई प्लस सुरक्षा प्राप्त की थी, जिसे 2019 में घटाकर वाई श्रेणी कर दिया गया। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिसके चलते उन्हें अब ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा की आवश्यकता है।
उन्होंने बिहार के गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर आरोप लगाया कि वे इस गंभीर मामले में सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं और कहा कि यदि उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया, तो उनकी हत्या हो सकती है। पप्पू यादव ने पत्र के साथ धमकी का प्रमाण भी संलग्न किया है और सभी जिलों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।




