रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!
अररिया – दिवाली त्योहार में खपाने के लिए लिए जा रहे भारी मात्रा में शराब को अररिया पुलिस ने जब्त किया है। ये कारवाई जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में की गई है। इसकी जानकारी एसपी अमित रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को नरपतगंज थानाध्यक्ष एवं डीएयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आयशर वाहन संख्या- UP 16GT 5012 से अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप अररिया होकर गुजरने वाला है। इस सूचना के एनएच 57 पर पलासी के करीब वाहन चेकिंग शुरू किया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक ट्रक को रोका गया। वाहन को चेक किया गया तो उसमें मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लदा हुआ था। जब ऑक्सीजन प्लांट को खोला गया तो उसमें से 750 एम०एल० का मैक डॉवल अंग्रेजी शराब 4200 बोतल एवं 375 एम०एल० का 6672 बोतल, कुल 5652 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इस कार्यवाई में वाहन के चालक रवि कुमार व सह चालक दुर्गेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों ग्राम- मालीपुर, थाना- पाकबाड़ा, जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहनेवाले हैं। बरामद शराब के बैकवर्ड – फॉरवर्ड लिंकेज के सम्बंध में जांच पड़ताल किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि बरामद शराब को आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर बड़े पैमाने पर खरीद बिक्री एवं उपयोग की संभावना थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नरपतगंज थाना में कांड दर्ज की गई है। अररिया एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट से शराब को यूपी से लाया जा रहा था। जिसे त्योहार में बिक्री किया जाना था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण इतने बड़े खेप को जब्त किया गया।




