:- रवि शंकर अमित!
हिना शाहब के RJD में शामिल होने पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले – उपचुनाव में एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया इसलिए एक ऐसे परिवार को आज शामिल कराया है जिसके मय्यत में भी जाना इनको गवारा नहीं था
प्रशांत किशोर ने कहा कि राजद मुस्लिमों के रहनुमा होने का दावा करती है पर उन्होंने उप-चुनाव में एक भी मुस्लिम व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। जन सुराज पार्टी द्वारा बेलागंज में मुस्लिम व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने आज एक ऐसे परिवार को आज शामिल कराया है जिसके मय्यत में भी जाना इनको गवारा नहीं था।
उन्होंने कहा कि राजद सिर्फ भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समुदाय से उनका वोट लेते रहे हैं। लेकिन उन्हें उनकी आबादी के हिसाब से कभी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। मुस्लिम समुदाय लालटेन में किरोसीन की तरह जलता रहा और लालू जी के परिवार में रोशनी होती रही। लेकिन जन सुराज और प्रशांत किशोर वादा करते हैं कि वे आपको आपका हक दिलाएंगे और मुस्लिम युवाओं को अपनी बुद्धि और संसाधनों का उपयोग करके राजनीति में अवसर भी प्रदान करेंगे।




