आर्मी की तैयारी करनेवाले छात्र की चाकू मारकर हत्या, विरोध जाम,थाने का घेराव, पुलिस से नोकझोंक!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज!

आर्मी की तैयारी करनेवाले छात्र की चाकू मारकर हत्या, विरोध में आठ घंटे तक थाने का घेराव, पुलिस से नोकझोंक
आक्रोशित लोगों ने छात्र की हत्या के विरोध में आगजनी कर जादोपुर बाजार किया बंद

पांच थानों की पुलिस और चार डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कराया शांत

हमले के तीन दिनों बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित थे परिजन

गोपालगंज में चाकू के हमले में ऑर्मी की तैयारी करनेवाले छात्र की मौत से नाराज लोगों ने शनिवार को जमकर बवाल किया. जादोपुर थाने का घेराव किया और आठ घंटे तक शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. वहीं, पुलिस के साथ भी कई बार नोकझोंक होती रही. स्थिति बिगड़ते देख पांच थानों की पुलिस और चार डीएसपी को मौके पर बुलानी पड़ी. पुलिस ने तीन दिनों में अपराधियों की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद परिजन मान गये और आंदोलन को समाप्त किया. वहीं, हत्या के विरोध में जादोपुर बाजार की दुकानें दोपहर तक बंद रही.
बताया जाता है कि 24 अक्तूबर की देर शाम जादोपुर थाने के पुरैना गांव में तीन दोस्तों पर बाइक सवार छह हमलावरों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल बिट्टू कुमार, आकाश कुमार और छोटू सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बिट्टू और छोटू को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. गोरखपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात में नवादा गम्हरिया गांव के राजकिशोर साह के पुत्र बिट्टू कुमार की मौत हो गयी. शनिवार की सुबह में परिजन शव लेकर जादोपुर थाना के पास पहुंचे और सड़क को जाम कर दिये.

परिजनों का आरोप था कि हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की. पुलिस के वरीय अधिकारी भी इसपर संज्ञान नहीं लिये. इससे आक्रोशित होकर सुबह छह बजे जादोपुर थाने का घेराव कर दिया. दोपहर के 12.25 बजे तक थाने पर हंगामा और बवाल होता रहा. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी लग रहे थें. परिजन मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थें, लेकिन बाद में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार मिश्र और ट्रैफिक डीएसपी शैलेश कुमार मिश्रा के पहुंचे. परिजनों को तीन दिनों में घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ. समाचार लिखे जाने तक पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी.

बाइट 01 विक्की कुमार साह, मृतक का भाई

BYTE 02 : विजय कुमार मिश्र, मुख्यालय डीएसपी, गोपालगंज

BYTE 03 : शैलेश मिश्र, ट्रैफिक डीएसपी, गोपालगंज

Join us on:

Leave a Comment