अमरजीत कुमार की रिपोर्ट :

: बांका के जदयू सांसद इन दिनों लगातार रजौन प्रखंड क्षेत्र के दौरे पर है। शनिवार को मुझे अपने कार्यकर्ताओं के साथ रजौन प्रखंड के चकसपिया पड़घड़ी आदि का गांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिले और वहां की समस्याओं से अवगत हुए। रजौन के चकसपिया गांव के वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता सत्यनारायण सिंह के आवास पर रुके जहां रजौन क्षेत्र की जनता ने उनसे रजौन मुख्यालय के धौनी रेलवे स्टेशन पर कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। जिस पर उन्होंने ठहराव के लिए पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे रजौन प्रखंड के पड़घड़ी गांव पहुंचे, जहां जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस गांव में एक सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सांसद में अपने संबोधन में कहा कि बांका लोकसभा क्षेत्र के धोरैया विधानसभा क्षेत्र मतदाताओंं ने पहली बार उन्हें अपार मत देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। इस विधानसभा क्षेत्र केे लोगों को पूर्व विधायक मनीष कुमार की कमी नहीं खलने देंगे। उन्होंने कहा कि धोरैैया विधानसभा क्षेत्र में अब वे ज्यादा समय देंगे। यहां विकास की एक नई रेखा भी खींचेंगे। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, धोरैया विधानसभा क्षेत्र के जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी, कौशल किशोर, मुकेश सिंह, पूर्व मुखिया मृत्युंजय सिंह के अलावे पूर्व मुखिया चंदा रानी, नंदलाल मंडल, अशोक यादव, जितेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सुमन, प्रकाश दास, मदन कुमार, अचल कुमार सिंह, बमबम चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, रूपेश सिंह, पवन तांती, राजीव रंजन दास, अशोक रजक, बहादुर मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।




