पंकज कुमार जहानाबाद ।
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की रग्बी (बालक) अंडर 19 खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों की टीम को शुभकामनाओं के साथ राज्य स्तरीय रग्बी (बालक) अंडर 19 राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उप विकास आयुक्त ने टीम को रवाना किया ।
खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 रग्बी (बालक) अंडर-19 का आयोजन हरिचन्द्र स्टेडियम, नवादा जिला में दिनांक 25.10.2024 से 28.10.2024 तक होना निर्धारित है, जिसमें जहानाबाद जिला से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 2024-25 में चयनित रग्बी (बालक) अंडर-19 खिलाड़ियों की टीम को इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु समाहरणालय परिसर से आज दिनांक 24.10.2024 को नवादा जिला के लिए उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार द्वारा जीत की ढेरों शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
जहानाबाद जिला में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में चयनित रग्बी (बालक) अंडर-19 में 12 खिलाड़ियों की सहभागिता राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में होने जा रही है, रग्बी (बालक) अंडर-19 में खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार हैः- नीतीश कुमार, सरोत्तम कुमार, नीतीश कुमार, नीरज कुमार, सचिन कुमार, रोहित कुमार, आलोक कुमार, अंकुश कुमार, आकाश कुमार, अक्षय कुमार, रोहित कुमार तथा अमरजीत कुमार शामिल हैं। रग्बी (बालक) अंडर-19 में टीम प्रभारी के रूप में आशीष, शारीरिक शिक्षक को हरिश्चनद को प्राधिकृत किया गया है।
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा भी बच्चों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित किया गया है। उक्त अवसर पर अमर कुमार (शा0शिक्षक), राकेश रंजन, (शा0शिक्षक) अरूण कुमार (शा0शिक्षक), रश्मि सौम्या, (शा0शिक्षक), धर्मेंद्र कुमार (शारीरिक शिक्षक), विजेन्द्र कुमार, (शा0शिक्षक), देवनारायण शर्मा (शा0शिक्षक), उज्जवल कुमार, (शा0शिक्षक), कार्यालय कर्मी एवं अन्य शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।




