बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के बयान पर बोले सुमित सिंह, सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों से नेताओं को बचना चाहिए!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

– जहानाबाद के घोसी हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करने पहुंचे साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर सुमित कुमार सिंह ने अररिया सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेताओं को आपसी सौहार्द बिगड़ने वाले बयान से बचना चाहिए और अपने आचरण और बोलचाल से सभी लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का संदेश देते रहना चाहिए। वहीं उन्होंने अररिया सांसद के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के शासन में किसी को भी कानून हांथ में लेने की न तो इजाजत है और न ही जरूरत है। वही उन्होंने बिहार में हो रहे चार सीटों के उपचुनाव पर कहा कि चारों विधानसभा में एनडीए की जीत का पताका लहराएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी मौजूद थे।उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों मंत्री गया के बेलागंज में जेडीयू प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए बेलागंज रवाना हो गए।
Byte – सुमित कुमार सिंह,साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर,बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment