दवा व्यवसायी हत्याकांड का पर्दाफाश,48 घंटे के अंदर 6 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

अररिया – 19 अक्टूबर की देर शाम दवा व्यवसायी की हथियारबंद बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उसी हत्या कांड में संलिप्त 6 बदमाशों को अररिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनवती बन गई थी। इसकी वजह है कि हत्या के दिन के बाद से ही व्यवसायी वर्ग के लोगों इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया था। धरना प्रदर्शन के साथ बाजार बंद भी किये गए थे। लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने राहत की सांस ली है। इसी गिरफ्तारी को लेकर एसपी अमित रंजन ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये हत्या लूट के इरादे से की गई थी। लेकिन इस घटना में कोई लूट नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को समय शाम करीब 6:15 बजे अररिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत मारवाड़ी प‌ट्टी में दवा व्यवसायी दीपक भगत, उम्र करीब 43 वर्ष पिता रामविलास भगत, सा अररिया वार्ड न०-23, थाना व जिला अररिया को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दिया गया था। जिनकी ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुये एसडीपीओ रामपुकार सिंह, नगर थानाध्यक्ष मनीष रजक, F.S.L. और डीआईयू टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया गया था। और नगर थाना में सशत्र अधिनियम के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया था। कांड के सफल उद्भेदन व कांड में शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक फखरे आलम और थाना अध्यक्ष मनीष रजक, रानीगंज थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु व डीआईयू टीम के साथ एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज, टावर बंप सीडीआर, एसबीआर के विश्लेषण करते हुये तकनीकि एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कर महज 48 घंटे के भीतर हत्या कांड का सफल उदभेदन करते हुये घटना में शामिल सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें प्रिंस कुमार उर्फ पिस्टल यादव उम्र 18 वर्ष, पिता प्रमोद कुमार यादव साकिन थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा। देदा कुमार उम्र-19 वर्ष पिता गुड्डु यादव साकिन थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा। मो० साहिल पिता मोईन साकिन+थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा। आर्येण कुमार उम्र-19 वर्ष पिता सुरेश महतो साकिन थाना रूपौली, जिला पूर्णिया। छोटू कुमार उर्फ निशान्त यादव उम्र 20 वर्ष पिता जगदीश यादव साकिन बागनगर वार्ड नंबर 2, थाना महलगांव, जिला अररिया। सोनु कुमार उम्र-19 वर्ष पिता जागेशवर मंडल, साकिन बागनगर वार्ड नंबर 02 थाना महलगांव जिला अररिया शामिल हैं। इनके पास से घटना में इश्तेमाल की गई देशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को बरामद किया गया है। पुछ-ताछ के कम में सभी अभियुक्तों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। एसपी ने बताया कि इन अभियुक्तों का पूर्व से भी हत्या/लूट/डकैती जैसे जघन अपराधों में अपराधिक इतिहास रहा है। इस हत्या कांड में शामिल सभी अभियुक्तो को स्पीडि ट्राईल कराकर जल्द से जल्द सजा दिलाया जायेगा।
बाइट – अमित रंजन, एसपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment