प्रशान्त कुमार
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में अपराधियों ने एक निजी कोचिंग के शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर दो बोरी में बंदकर अलग अलग पोखर में फेंक दिया। शव की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने जब पोखर से बोरी को बाहर निकाला तो उसमें से क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। दरअसल, यह पूरा मामला जिले के चकिया थाना क्षेत्र की है। मृतक शिक्षक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र निवासी बिट्टू कुमार के रूप में की गयी। बताया जाता है कि मृतक शिक्षक बिट्टू कुमार 19 अक्टूबर से ही लापता था। बीते शनिवार की सुबह कोचिंग पढ़ाने की बात कह कर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. जबकि, दोपहर में दोस्त सुमित से 600 रुपये लेकर पटना जाने की बात कहकर निकले थे. उसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा था.फिर परिजनों के द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बीते सोमवार की शाम चकिया थाना क्षेत्र के थर्मल हाल्ट समीप एक पोखर में बोरी में शव होने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को बाहर निकाला तो उसमें से क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. फिर शरीर पर मौजूद कपड़ों से परिजनों ने बिट्टू की पहचान की. वही आज सुबह शव के सिर और दोनों पैर रूपनगर ढाब से बोरे में बंद अवस्था में बरामद किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बिट्टू कोचिंग पढ़ाने के साथ-साथ दारोगा और SSC की तैयारी भी कर रहे थे. इस घटना को लेकर बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक युवक का शव बोरी में बंद मिला है. मामले की जांच के लिए सदर DSP-2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।




