महिला को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक यौन शोषण का आरोप, पीड़िता अस्पताल में ईलाजरत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

एक शादीशुदा महिला के साथ बंधक बनाकर पिछले करीब एक सप्ताह से जबरन यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला का इलाज पुलिस अभिरक्षा में जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में किया जा रहा है। महिला के साथ हुए दुष्कर्म के बाद महिला की स्थिति गंभीर बताई जाती है। पीड़ित महिला ने जहानाबाद जिले के देवचंद बिगहा गांव के रहने वाला एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगे हैं ।फिलहाल महिला का इलाज जारी है ।इस संबंध में इलाजरत महिला का कहना है कि पिछले लगभग 2 साल से मैसेंजर के माध्यम से देवचंद बीघा गांव निवासी रोशन कुमार से वह बातचीत करती थी । इस दौरान रोशन कुमार से उसे प्यार हो गया था । रोशन कुमार के बुलावे पर महिला जहानाबाद पहुंची थी ।करीब एक सप्ताह पहले महिला अपने गांव से रोशन कुमार के से मिलने के लिए जहानाबाद जिला मुख्यालय के कोर्ट एरिया में पहुंची। जहां दोनों की मुलाकात हुई और रोशन कुमार ने उक्त महिला को एक निजी अस्पताल नुमा घर में ले गया ।जहां उसके साथ जबरन हाथ पैर बांधकर रेप किया। लगभग 7 दिनों तक या सिलसिला जारी रहा। इस घटना को अंजाम देने में रोशन के तीन दोस्तों पर भी आरोप लग रहा है कि उन दोस्तों ने रोशन को सहयोग किया। मंगलवार को जब महिला के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था‌ इस दौरान वह काफी चीखी चिल्लाई यह सुनकर आसपास के लोग उक्त कमरे में पहुंचे‌। जहां से महिला भाग कर नगर थाना पहुंची। नगर थाना की पुलिस महिला को सदर अस्पताल ले आई है। जहां इलाज जारी है। महिला का पति बाहर काम करने के लिए गया हुआ है। इस संबंध में सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ है ।फिलहाल महिला के पूरे शरीर में दर्द है और रुटीन चेकअप किए जाने के बाद ही यह पता लगेगा कि आखिर मामला क्या है। महिला डॉक्टर से मामले की जांच कराई जानी है।

वाइट पीड़ित महिला। बाईट डॉक्टर एनके नंदा सदर अस्पताल चिकित्सक ।

Join us on:

Leave a Comment