:- रवि शंकर अमित!
– मोकामा के हाथीदह में एक महिला सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई, परिजनों के अनुसार हाथीदह डीह निवासी जगतारनी देवी हाथीदह स्टेशन में दिहाड़ी का काम करती थी और साफ सफाई का काम देखती थी, वो घर से स्टेशन की तरफ जा रही थी इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आ गई, लोगों में आनन फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद, उसे ईलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, हाथीदह थाना ने शव को कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया!
महिला के छोटे छोटे बच्चे हैँ और पति की पहले ही मौत हो चुकी है, महिला की मौत से ईलाके के लोग शोकाकुल हैँ!
Byte :- परिजन!




