Search
Close this search box.

फायरिंग के बाद जब मंटू मुखिया को चार थाने की पुलिस ने घेरा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा। सुबह में मॉर्निंग वॉक में निकले पूर्व मंत्री आरके सिंह के करीबी पवना के मुखिया मंटू सिंह को चार थाने की पुलिस ने घेर लिया। हुआ यू कि पांच दिन पहले रमना मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति पर अपराधियों ने गोली चला दी। इस घटना के समय मुखिया मंटू सिंह पास में ही थे, सो उन्होंने इसकी जानकारी नवादा थानाध्यक्ष, एसपी और पूर्व मंत्री को दी। फिर क्या दूसरे दिन से रमना मैदान ओर उसके आसपास सुबह चार बजे से पुलिसबल की तैनाती कर दी है। आज यानी सोमवार की सुबह किसी ने जानकारी दी कि पिस्तौल के साथ कई लोग रमना मैदान में आए हैं, इस सूचना के बाद कई थाने की पुलिस पहुंच गई और सीधे मंटू मुखिया को घेर लिया। जांच की तो उनके पास से पिस्तौल मिली। इस बरामदगी के बाद पुलिसवाले खुशी से फुले नहीं समाए लेकिन जब पता चला कि पिस्तौल लाइसेंसी है और वह शख्स मुखिया मंटू सिंह हैं तो वे बैकफूट पर चले गए। मंटू मुखिया ने एसपी श्री राज को फोन कर पुलिस के अलर्ट होने पर बधाई दी। कहा इस तरह पुलिस अगर अलर्ट रहे तो अपराधियों पर नकेल कसेगी। साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वाले भी निर्भीकता से रमना मैदान में

Leave a Comment

और पढ़ें