रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
— मधुबनी में दोस्तों के साथ निकला किशोर धीरज का शव नहर के पानी से बरामद,घटना रहिका थाना के सौराठ गांव के पास की है। शहर के महाराजगंज का रहने वाला 16 वर्षीय धीरज कुमार दोस्तों के साथ शाम के समय सौराठ स्थिति कोसी डेम के लिए निकला। जहां नहर में नहाने के दौरान किशोर की मौत हो जाती है। शरीर पर कई जख्म का निशान भी पाया जाता है। परिजनों की माने तो डूबने से मौत नहीं हुआ है। उसे साजिश के तहत मारा गया है। उस के मौत का आरोपी पीयूष महतो नाम के लड़का को बताया जा रहा है। जो मृतक के घर के सामने का है। जिस के साथ कुछ दिन पूर्व उसका विवाद हुआ था । परिजनों ने बताया साजिश के तहत छह सात युवकों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मृतक लड़का चार बहनों का एकलौता भाई था। घर के एकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वही नाबालिग के मौत के बाद काफी हंगामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा की ये हत्या है या डूबने से मौत का मामला है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बाइट– परिजन
बाइट– मृतक की मां
बाइट– स्थानीय लोग




