मुख्यमंत्री पहुंचे जदयू कार्यालय, कार्यकर्ताओं से की मुलाक़ात व बात!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना: रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक जदयू कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान सौ से अधिक नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की शाम जदयू कार्यालय में अचानक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से हालचाल लिया और पार्टी पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से नेता और कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, और राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने की सूचना पर सभी पदाधिकारी अचंभित थे, लेकिन उनकी उपस्थिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

Join us on:

Leave a Comment