एटीएम काट कर लाखों रुपए चोरी मामले में एस पी का कड़ा रुख, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिये आदेश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर चोरी मामले को लेकर एस पी सुशील कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया घटना की समीक्षा। इस दौरान एस पी सुशील कुमार ने सदर डी एस पी राजीव कुमार सहित तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारियों के साथ नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक स्थित अभी सी आई सी आई बैंक एटीएम को एम्बुलेंस से आए अपराधियों द्वारा काट कर छे लाख रुपए से ज्यादा की चोरी कर मौके से सुरक्षित निकल भागने को लेकर समीक्षा करते हुए आबस्यक निर्देश दिया है।वही सदर डी एस पी राजीव कुमार ने बताया है कि मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। सभी संलिप्तो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइट– राजीव कुमार डीएसपी सदर मधुबनी

Join us on:

Leave a Comment