:- रागिनी शर्मा!

जाति आधारित जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुये कहा है कि प्रधानमंत्री जी ने 23 अगस्त को मिलने का समय दिया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के अलावा सभी दल जाति आधारित जनगणना के पक्ष में हैं और नेता प्रतिपक्ष के द्वारा भी पीएम को इस संदर्भ में पत्र लिखा गया था, सभी दलों ने ये माँग की है कि जनगणना हो ही रही है तो जातिगत जनगणना होनी चाहिये।




